इन्द्री में धूमधाम से मनाई गई ईद

ईद का पर्व हर वर्ष की भांति इस बार भी बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया इंद्री की अनाज मंडी में बनी ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर के ईद की नमाज अदा की|  इस अवसर पर इंद्री मस्जिद के मौलाना रसीद वफा ने सभी को ईद की नमाज कराई और उन्होंने सभी से अपील की कि वह भाईचारा बना करके रखें।

||Delhi||Nancy Kaushik||ईद का पर्व हर वर्ष की भांति इस बार भी बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया इंद्री की अनाज मंडी में बनी ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर के ईद की नमाज अदा की|  इस अवसर पर इंद्री मस्जिद के मौलाना रसीद वफा ने सभी को ईद की नमाज कराई और उन्होंने सभी से अपील की कि वह भाईचारा बना करके रखें और अपने देश की एकता व अखंडता के लिए कार्य करे | अपने देश की एकता व अखंडता के लिए कभी भी मुस्लिम समाज का व्यक्ति पीछे नहीं रहा है अपने देश के लिए उसने चाहे किसी प्रकार की भी कोई कुर्बानी देनी पड़े उसके लिए वह कभी भी पीछे नहीं हटेंगे| 

पूरे देश में आज ईद का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है सभी धर्मों के लोग आपस में मिलजुल कर के इस प्रकार के त्यौहार मनाते हैं|  मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का महीना बहुत ही पवित्र महीना होता है जिसमें पूरे 30 दिन तक रोजे रखने के बाद ईद आती है और ईद पर सभी एक दूसरे के गले मिलकर के दूसरे धर्मों के लोगों को भी वह मीठी खीर व अन्य मिठाईयां खिलाकर के शुभकामनाएं देते हैं|  उन्होंने कहा कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना हमें सभी को मिलजुलकर के रहना चाहिए तथा देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करते रहना चाहिए आज पूरे विश्व में भारत का डंका बजा हुआ है । भारत देश एक ऐसा देश है जहां पर विभिन्नताएं होते हुए भी एक है|  इसी प्रकार का पैगाम पूरे देश के अंदर वह देना चाहते हैं ताकि लोग सभी आपस में मिलजुल कर के सदभावना पूर्वक इसी प्रकार के पर्व अपने मनाते रहे।